{"_id":"669284814e5ec693e40ce6e9","slug":"ashoknagar-news-youth-dies-due-to-electric-shock-angry-people-block-electricity-office-and-vandalize-vehicle-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: करंट लगने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर विद्युत कार्यालय और वाहनों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: करंट लगने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर विद्युत कार्यालय और वाहनों में की तोड़फोड़
Sat, 13 Jul 2024 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:13 PM IST
सार
पीड़ित परिवार ने कहा कि पिछले तीन चार दिन से बिजली के खंबे करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत कई बार विद्युत मंडल में की गई थी। लेकिन, शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोक नगर जिले के मुंगावली तहीसील में शुक्रवार शाम 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक पास में हो रहे भंडारे के आयोजन से घर वापस लौट रहा था, इस दौरान घर के पास लगे बिजली के खंबे से उसे करंट लग गया। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर विद्युत मंडल के बाहर बैठ गए और सड़क के दोनों तरफ चक्काजाम लगा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ गई, काफी देर तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान गुस्साइ भीड़ ने कार्यालय में खड़ी एक दर्जन बाइक समेत कई चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा कार्यालय में रखे तीन कम्प्यूटर और एक प्रिंटर भी पूरी तरह तोड़ दिया। सूचना पर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने कहा कि पिछले तीन चार दिन से बिजली के खंबे करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत कई बार विद्युत मंडल में की गई थी। लेकिन, शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे बेटे की जान चली गई। गुस्साए लोगों के सड़क पर बैठने के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोग परेशान होते नजर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवंर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
