फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar News: Two Munna Bhais arrested while appearing in B.Ed exam

Ashoknagar News: बीएड परीक्षा में बैठे दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, फोटो और हस्ताक्षर मैच न होने पर हुआ खुलासा

Fri, 26 Jul 2024 01:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

परीक्षा में अनुराग जैन के स्थान पर विशाल अहिरवार पकड़ा गया। वहीं दूसरा रोल नंबर मोहम्मद मुमताज आलम का था उसके स्थान पर पवन पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Ashoknagar News: Two Munna Bhais arrested while appearing in B.Ed exam
परीक्षा में नकल करते पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर के नेहरू महाविद्यालय में गुरुवार को बीएड सेकंड इयर के पेपर चल रहे हैं। इस दौरान फर्जी तरीके से दूसरे लोगों के पेपर देते हुए दो आरोपी पकड़े गए। इन दोनों का खुलासा उनके आधार कार्ड में लगे फोटो एवं अंसर शीट पर किए सिग्नेचर मैच न होने से हुआ। 

विज्ञापन


कॉलेज में पेपर अनुराग जैन का था उसके स्थान पर विशाल अहिरवार पुत्र राधेश्याम उम्र 22 साल निवासी डंगोर पकड़ा गया। वहीं दूसरा रोल नंबर मोहम्मद मुमताज आलम का था उसके स्थान पर पवन पिता राजेंद्र अहिरवार 27 साल निवासी बलनाई पकड़ा गया। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रभारी प्राचार्य मनोज ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के दौरान हमारी सामान्य प्रक्रिया होती है कि हर कक्षा में इस प्रकार की घोषणा की जाती है कि कोई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस या फिर गलती से दूसरे व्यक्ति के परीक्षा हॉल में बैठा हो तो वह चल जाए। कक्ष क्रमांक 22 और 24 में उपस्थिति छात्रों का सत्यापन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को इन दोनों लड़कों के फोटो और हस्ताक्षर पर संदेह हुआ। इसके बाद दोनों विद्यार्थियों को परीक्षा नियंत्रण कंट्रोल रूम में लाया गया, जहां पर उनकी दस्तावेज एडमिट कार्ड की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया कि यह वो विद्यार्थी नहीं है जिनकी आज परीक्षा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू डिग्री कॉलेज में B.ed सेकंड सेमेस्टर के एग्जाम चल रहे थे। 9 से 12 की शिफ्ट में दो लोगों को पकड़ा गया, जो किसी अन्य व्यक्तियों की जगह पर एग्जाम दे रहे थे। कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा थाने में लिखित में आवेदन दिया गया था। उस पर से पेपर देने के दौरान पकड़े गए विशाल और पवन पर धारा 318-4, 319-2, 338, 340-2, 3, 5 और 3/4 परीक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। यह लोग इस तरह के किसी मामलों में रहे हैं या नहीं उस बारे में जांच की जाएगी और आगे इनसे पूछताछ की जाएगी।

देहात थाना प्रभारी ने बताया कि इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने एक व्यक्ति का नाम बताया है उसने 500 या ₹600 में इन्हे लालच देकर पेपर देने के लिए भेजा था। जो नाम बताया है उस संबंधित व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। यह दोनों स्टूडेंट कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे तभी उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जिस व्यक्ति ने परिक्षा हाॅल में बैठाया था उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली है की उसका भोपाल में आना-जाना रहता है उसे बारे में जांच करेंगे।


पकड़े गये युवकों ने बताया कि वह दोनों B.ed करना चाहते थे। इसीलिए सिटी पब्लिक कॉलेज में गए हुए थे। हम दोनों पहले से परिचित नहीं थे। वहीं पर हमें एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि तुम्हारी 10-10 हजार रुपये फीस कम कर दी जाएगी और 600-700 नकद पेपर देने के बाद दे देंगे, तुम्हें केवल परिक्षा हॉल में बैठकर पेपर देना है। फीस कम करने और पैसा मिलने के चक्कर में हम परीक्षा हॉल में बैठ गये। दोनों युवकों ने बताया कि यह पेपर किन लोगों के थे उसे बारे में हम नहीं जानते। हमसे बोला गया था कि वहां जाकर कुछ भी लिख आना, हमारी पूरी सेटिंग है, जबकि हमने उस विषय के बारे में कोई पढ़ाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed