फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar Crime Gang rape of woman at Mungawali railway station

MP Crime: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी महिला के साथ किया दुष्कर्म, तलाश जारी

Sun, 26 Nov 2023 10:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

Gang Rape In Ashoknagar: अशोकनगर जिले के मुंगावली रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने खुद को जीआरपी अफसर बताते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Ashoknagar Crime Gang rape of woman at Mungawali railway station
महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर में महिलाओं के साथ अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिन में मुंगावली शहर में लगातार महिलाओं के साथ अपराध देखने को मिल रहे हैं। बुधवार रात को ही मुंगावली एरिया के तहत आने वाले मड़ाऊ खेड़ी गांव में एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था तो वहीं शुक्रवार रात को भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दंपती महिला के साथ जीआरपी स्टॉफ बनकर आए लोगों ने दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


बता दें कि मुंगावली की रेलवे स्टेशन के पास एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो लोग आए और आकर कहने लगे कि वह लोग जीआरपी स्टॉफ से हैं। पति से बोले कि तुम्हें सहाब बुला रहे हैं। पति के जाते ही उधर दूसरे व्यक्ति ने झाड़ियों में महिला को ले जाकर बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। चंदेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसका पति दोनों जयपुर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। रात के समय भोपाल जोधपुर ट्रेन से जाना था, लेकिन उनके स्टेशन तक पहुंचने से कुछ समय पहले ही ट्रेन चली गई, जिसके बाद वह अगली ट्रेन आने का स्टेशन पर ही रुककर इंतजार करने लगे। देर रात स्टेशन पर चहल-पहल काफी कम होने लगी। रात करीब 11 बजे दो लोग आए, जिनमें से एक व्यक्ति अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए था। दोनों जाकर पहले तो पास में बैठे रहे, फिर उन दोनों के टिकट चेक करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड चेक किया, पूछा तुम कहां जा रहे हो। पति-पत्नी ने कहा कि उनकी ट्रेन चूक गई है अगली ट्रेन आएगी, उसी समय वह टिकट लेकर ट्रेन से जाएंगे। इसके बाद एक व्यक्ति महिला के पति से बोला कि तुम बिना टिकट हो, साहब बुला रहे हैं। वह पति को लेकर कुछ दूर चला गया, जबकि दूसरा व्यक्ति महिला के पास ही खड़ा था, वह कुछ देर बाद कहने लगा कि तुम भी वहीं पर चलो, तुमको भी सहाब बुला रहे हैं। इसके बाद वह महिला को वहां से स्टेशन के पीछे झाड़ियां में ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।


कुछ देर बाद पति को छोड़कर दुसरा व्यक्ति भी आ गया, उसने भी दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला स्टेशन पर पहुंची, जहां पर कुछ देर बाद कोई व्यक्ति स्टेशन की ओर बाइक से आ रहा था उसे देख दोनों वहां से भाग गए। फिर पीड़िता ने डायल 100 पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। रात के समय ही मुंगावली पुलिस स्टेशन पर पहुंची और अशोकनगर जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। सुबह पांच बजे जीआरपी पुलिस स्टेशन पर पहुंची और महिला और उसके पति को ट्रेन से अशोकनगर लेकर आए, जहां पर पीड़िता की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed