फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   AshokNagar Accident: Youth riding a bike died after being hit by a truck,

Ashok Nagar: बाइक सवार युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत, दीवाली की खुशियों के बीच घर में पसरा मातम

Fri, 10 Nov 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

Ashok Nagar: अशोकनगर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक बाइक से जा रहे थे इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन
AshokNagar Accident: Youth riding a bike died after being hit by a truck,
हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक नगर ज़िले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया। जैसे ही ट्रक के पहिए युवकों के पैर पर आए तो चालक ट्रक को वहीं पर खड़ा करके भाग गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


घटना बायपास रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रात करीब 12 बजे हुई।  जोलन खिरिया निवासी जयपाल(26) और गौतम (23) मंडी में हम्माली का काम करते थे। हाल में यादव कॉलोनी में रहते थे। मृतक युवक की परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों को अपने काम के पैसे लेना थे। उनके साथ कुछ और लोग भी पहुंचे और बायपास रोड स्थित श्री कृष्णा धर्म कांटे के पास मुकद्दम ने पैसे देने का कह दिया। इसी वजह से सभी लोग वहां पर खड़े थे। मुकद्दम को आने में कुछ देर हुई तो वह अपने साथियों से पैसे लेने का कर वहां से निकल गए। जैसे ही कुछ आगे पहुंचे तो अचानक से ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन


जैसे ही घटना हुई तो ट्रक चालक अपने ट्रक को खड़ा करके भाग निकला। लेकिन ट्रक का पहिया दोनों युवकों के पैर के ऊपर था जिसके कारण दोनों युवक दर्द से चीखते चिल्लाते रहे। लगभग 10 मिनट से अधिक समय तक नीचे ही तड़पते रहे। इस दौरान वहां से निकल रहे स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और आनन-फानन में लोगों ने जैक लाकर ट्रक को ऊंचा किया जिसके बाद दोनों युवकों को बाहर निकल सके। लेकिन दोनों के पैर बुरी तरह से टूट चुके थे। काफी खून भी बह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से कुछ दूर युवकों के साथ ही भी खड़े थे वह भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहां से निकल रहे ऑटो से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पहुंचते ही एक युवक जयपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी युवक गौतम का कुछ देर तक उपचार चलता रहा, जिसके बाद रात के समय उसकी भी मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed