फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashok Nagar: Became a criminal due to an affair with an outsider, created a false story of his murder

Ashok Nagar: बाहर वाली के चक्कर में बना अपराधी, रची अपनी हत्या की झूठी कहानी और पत्नी को छोड़कर हुआ फरार

Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक अजीबोगरीब  मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें अपने साथ एक कूटराचित घटना को अंजाम देकर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ashok Nagar: Became a criminal due to an affair with an outsider, created a false story of his murder
अशोक नगर में साजिश रचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक अजीबोगरीब  मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें अपने साथ एक कूटराचित घटना को अंजाम देकर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दियाधरी गांव निवासी कैलाश कुमार अहिरवार ने बीते दिनों अपने परिवार और पुलिस की नजर में ये साबित करने की कोशिश की कि उसके साथ कोई घटना या दुर्घटना घटित हुई है, और उसका किसी ने अपहरण कर लिया अथवा उसे मार कर कही फेंक दिया गया। इसके लिए उसने बकायदा अपनी गाड़ी को खून जैसे पदार्थ से सरोबार कर दिया और गायब हो गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त मामले में विवेचना शुरू की तो पाया कि जिसे वह पीड़ित समझकर तलाश कर रही है वह स्वयं ही आरोपी है। जिसने अपने ही साथ कूटरचित दुर्घटना अथवा अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामले में देहात थाना निरीक्षक ने बताया कि मामला ग्राम दीयाधरी गांव का है। यहां रहने वाला राजकुमार पिता हरिराम अहिरवार ने साजिश के तहत खुद के साथ हादसा होने की कहाना रची थी। इसमें ऐसा प्रदर्शित किया गया था कि उनके साथ कोई गंभीर घटना हुई है। इसमें किसी द्वारा उसकी हमला करके मृत्यु कर दी गई है। उक्त घटनाक्रम के बाद से पुलिस लगातार तलाश की जा रही थी। साइबर पुलिस की तलाश में सामने आया कि राजकुमार का अपने ससुराल पक्ष की किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। उसी संबंध को लेकर उसने पूरा घटनाक्रम लड़की के साथ मिलकर रचित किया था। पहले ये भोपाल जाकर और कुछ समय बाद लड़की के साथ रहने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इसकी शादी तीन-चार साल पहले हो चुकी है, जिसमें उनका एक बच्चा भी है और ये अपने पत्नी के साथ खुश नहीं है। इस कारण यह दूसरी जगह संबंध बनाना चाह रहा था और पिछले दो साल से यह उस लड़की के संपर्क में था और उसके साथ रहना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed