{"_id":"6661f641d09453c7e307d086","slug":"ashok-nagar-became-a-criminal-due-to-an-affair-with-an-outsider-created-a-false-story-of-his-murder-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashok Nagar: बाहर वाली के चक्कर में बना अपराधी, रची अपनी हत्या की झूठी कहानी और पत्नी को छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashok Nagar: बाहर वाली के चक्कर में बना अपराधी, रची अपनी हत्या की झूठी कहानी और पत्नी को छोड़कर हुआ फरार
Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें अपने साथ एक कूटराचित घटना को अंजाम देकर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अशोक नगर में साजिश रचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें अपने साथ एक कूटराचित घटना को अंजाम देकर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दियाधरी गांव निवासी कैलाश कुमार अहिरवार ने बीते दिनों अपने परिवार और पुलिस की नजर में ये साबित करने की कोशिश की कि उसके साथ कोई घटना या दुर्घटना घटित हुई है, और उसका किसी ने अपहरण कर लिया अथवा उसे मार कर कही फेंक दिया गया। इसके लिए उसने बकायदा अपनी गाड़ी को खून जैसे पदार्थ से सरोबार कर दिया और गायब हो गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने उक्त मामले में विवेचना शुरू की तो पाया कि जिसे वह पीड़ित समझकर तलाश कर रही है वह स्वयं ही आरोपी है। जिसने अपने ही साथ कूटरचित दुर्घटना अथवा अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामले में देहात थाना निरीक्षक ने बताया कि मामला ग्राम दीयाधरी गांव का है। यहां रहने वाला राजकुमार पिता हरिराम अहिरवार ने साजिश के तहत खुद के साथ हादसा होने की कहाना रची थी। इसमें ऐसा प्रदर्शित किया गया था कि उनके साथ कोई गंभीर घटना हुई है। इसमें किसी द्वारा उसकी हमला करके मृत्यु कर दी गई है। उक्त घटनाक्रम के बाद से पुलिस लगातार तलाश की जा रही थी। साइबर पुलिस की तलाश में सामने आया कि राजकुमार का अपने ससुराल पक्ष की किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। उसी संबंध को लेकर उसने पूरा घटनाक्रम लड़की के साथ मिलकर रचित किया था। पहले ये भोपाल जाकर और कुछ समय बाद लड़की के साथ रहने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इसकी शादी तीन-चार साल पहले हो चुकी है, जिसमें उनका एक बच्चा भी है और ये अपने पत्नी के साथ खुश नहीं है। इस कारण यह दूसरी जगह संबंध बनाना चाह रहा था और पिछले दो साल से यह उस लड़की के संपर्क में था और उसके साथ रहना चाह रहा था।