{"_id":"74128d26298e159ef0c83e052247dd6f","slug":"asaram-bapu-paying-the-price-for-opposing-sonia-rahul-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में आसाराम बापू ने चुप्पी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोप में आसाराम बापू ने चुप्पी तोड़ी
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में फंसे आसाराम बापू ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
बापू ने कहा, 'मेरे ऊपर लगे बलात्कार के आरोप गलत हैं। सच्चाई तो यह है कि सत्संग खत्म होते ही मैं लौट गया था।'
इधर बीजेपी की नेता उमा भारती ने कहा है कि आसाराम को सोनिया और राहुल के इशारे पर फंसाया जा रहा है। उमा ने बापू को पाक साफ करार दिया।
राम-राम! आसाराम बापू पर रेप का इल्जाम
उमा भारती ने कहा कि संत आसाराम बापू निर्दोष हैं। सोनिया गांधी के विरोध की उनको सजा मिली है। कांग्रेस शासित राज्य में उन पर झूठा केस दर्ज किया है।
इधर पीड़ित किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में इस किशोरी ने कहा है कि आसाराम ने उसके साथ राजस्थान के जोधपुर स्थित आश्रम में बलात्कार किया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी ने 74 वर्षीय आसाराम पर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
कब-कब लगे आसाराम बापू पर गलत काम करने के आरोप
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मामला जोधपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि आसाराम के आश्रम की ओर से आरोपों से इऩकार किया गया है।
रेप केस में फंसे आसाराम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को दिल्ली के कमला मार्केट थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
