फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Arun Yadav's target on BJP: Said- BJP leaders' intellect has become corrupt, Khargone incident is the result of election season

अरुण यादव का भाजपा पर निशाना: कहा- बीजेपी के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, खरगोन की घटना चुनावी मौसम का नतीजा

Fri, 15 Apr 2022 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 06:40 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यादव भिंड जाते समय ग्वालियर में कुछ देर के लिए रुके थे। यहां मीडिया से बातचीत में भाजपा नेताओं के खिलाफ विवादित बातें भी कही। 

विज्ञापन
Arun Yadav's target on BJP: Said- BJP leaders' intellect has become corrupt, Khargone incident is the result of election season
कांग्रेस नेता अरुण यादव प्रवास पर ग्वालियर आए हुए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रदेश के हालातों पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस समय जो आप मध्य प्रदेश का परिदृश्य देख रहे हैं उसका कारण है कि चुनावी मौसम शुरू हो चुका है। इसलिए इस तरह का माहौल बीजेपी मध्य प्रदेश में पैदा कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अरुण यादव प्रवास पर ग्वालियर आए हुए थे। ग्वालियर से भिंड जिले के लहार विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने रवाना हो गए। ग्वालियर पहुंचे वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने कहा है कि बीजेपी के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। दिग्विजय सिंह के दस साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है, एक भी सांप्रदायिक घटना नहीं हुई है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप रिकॉर्ड देख सकते हैं। यादव ने कहा हैं कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने विभाग को नहीं सभांल पा रहे हैं। अगर सरकार एक्टिव होती, तो इस तरह की घटना नहीं होती। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार नए-नए काम कर रही है। बुलडोजर मामा बन गए हैं, अगर आपकी व्यवस्था ठीक होती तो बुलडोजर की जरूरत नही पड़ती। केवल मध्य प्रदेश को दूषित करने का काम किया जा रहा है और यह काम भाजपा सरकार और उनके मंत्री कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने रामेश्वर शर्मा के अजान वाले बयान बयान पर कहा है कि प्रशासन अपना काम करेगा। बता दें विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि अगर अजान के लिए लाउडस्पीकर बंद नहीं हुए तो हनुमान चालीसा के लिए लाउड स्पीकर बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed