फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Archana Chitnis controvercial statement on those who did not vote her

'जिन्होंने मन से मुझे वोट नहीं दिया, उन्हें रुला न दिया तो मेरा नाम चिटनीस नहीं'

Fri, 14 Dec 2018 07:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 14 Dec 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Archana Chitnis controvercial statement on those who did not vote her
अर्चना चिटनीस, फाइल फोटो

जिन्होंने भी मेरे और मेरी पार्टी के खिलाफ काम किया है, कल रात को वो लोग सो नहीं पाए होंगे। जिसने किसी के बहकावे में आकर, बरगलाने पर या मन से मुझे वोट नहीं दिया है, उनको रुला न दिया तो मेरा नाम चिटनीस नहीं, वो पछताएंगे। ये कहना है मध्य प्रदेश की पूर्व भाजपा मंत्री अर्चना चिटनीस का, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि अर्चना चिटनीस ने बुधवार रात शहर के कमल चौराहे पर एक सभा का आयोजन किया था, यह वीडियो उसी सभा का है। 

इस सभा में चिटनीस कह रही हैं की मंत्री पूर्व हो सकता है, सांसद पूर्व हो सकता है, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व हो सकता है, लेकिन बहन पूर्व नहीं हो सकती। जिनकी दुर्भावना, बेवकूफी के कारण सरकार नहीं बनी, मैं ये नहीं कहती कि उनको माफ करो, लेकिन मर्यादा का उल्लंघन मत करो। आपको कोई डरा नहीं पाएगा। किसी ने अफवाह फैला दी कि मुझे हार्ट अटैक आया। बुरहानपुर से इंदौर और दिल्ली भेजा गया है। बता दें कि इस सभा में नंदू भैया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन


हालांकि पूर्व मंत्री ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसपर अपनी सफाई भी दी है। उनका कहना है कि धमकी नहीं, मैंने तो प्यार से सेवा करने की बात की थी, जिसको गलत समझ लिया गया। मेरी बात को अधूरा ही लिया गया है, बाकी हिस्सा एडिट कर दिया गया है। मैंने लोगों से कहा था- विधायक नहीं रहूंगी तो वेतन नहीं मिलेगा, लेकिन प्यार की पेंशन से इतनी सेवा करूंगी कि वोट न देने वालों को रुला दूंगी। इसे गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है। धमकी देने का सवाल ही नहीं है। मैंने ही जनता को धन्यवाद देने के लिए आभार सभा रखी थी। अगर किसी ने ऐसा नारा (नंदू भैया मुर्दाबाद) लगाया है तो मैं इसका समर्थन नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर से हारे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने हार के लिए पार्टी के कुछ नेताओं को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के ही कुछ नेता दिन में हमारे साथ थे तो रात में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में काम करते रहे। गुरुवार को अपने निवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी भाजपा देख रहा हूं। ऐसे लोगों का पार्टी में पालन नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed