फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth injured after being hit by unknown vehicle dies during treatment

Anuppur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 23 May 2024 09:57 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 09:57 PM IST
सार

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की आठ दिनों के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। अज्ञात वाहन की ठोकर से राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Youth injured after being hit by unknown vehicle dies during treatment
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत भमरहा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से आठ दिन पूर्व घायल युवक की निरंतर उपचार के बाद गुरुवार की सुबह जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में बताया गया कि जिले के राजेन्दगाम थाना अंतर्गत ग्राम भमरहा निवासी 25 वर्षीय कोमल सिंह पिता रामचरण सिंह जो गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने बाद 15 मई की रात अपनी मोटरसाइकिल से अकेला मुख्य मार्ग से घर वापस आ रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन चालक तेज गति से चलते हुए ठोकर मार कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना में गंभीर रूप से घायल कोमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ से जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed