फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Worker dies in coal mine, family members say negligence of management

Anuppur News: कोयला खदान में श्रमिक की मौत, परिजनो ने कहा-प्रबंधन की लापरवाही से गई जान

Wed, 20 Nov 2024 08:42 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के कुरजा कोयला खदान में 58 वर्षीय श्रमिक बारेलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक को सिर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने खदान प्रबंधन पर गैस रिसाव के कारण मौत होने का आरोप लगाया और लापरवाही का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
Worker dies in coal mine, family members say negligence of management
कॉलरी के बाहर बैठे परिजन

विस्तार

विज्ञापन

अनूपपुर जिले के कुरजा कोयला खदान में मंगलवार शाम को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक श्रमिक बारेलाल पिता बोधन (58 वर्ष) खदान में ड्रिलर के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि शाम करीब 6:40 बजे श्रमिक को सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। उसके सहकर्मियों ने उसे खदान से बाहर लाकर कपिलधारा डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां से उसे मनेद्रगढ़ चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मृतक के स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी नहीं होने की बात कही और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि बारेलाल को कोई समस्या नहीं थी जब वह घर से खदान काम करने के लिए निकला था और उनकी मौत खदान में गैस के रिसाव की वजह से हुई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे कुरजा कोयला खदान के गेट पर प्रबंधन से मिलने पहुंचे और लगभग 2 घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी उनसे मिलने के लिए नहीं आया। बाद में उप क्षेत्रीय प्रबंधक और खान प्रबंधक ने आकर परिजनों से मुलाकात की और कहा कि जो भी सहायता की प्रक्रिया है, उसे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने मृतक श्रमिक को कार्य के दौरान सिर में तेज दर्द की शिकायत होने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इसे लापरवाही मानते हुए खदान प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed