फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Woman riding a bike and driver died after being hit by a truck

MP Accident News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला व चालक की मौत, हादसे में दो घायल

Wed, 07 Feb 2024 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

MP Accident News: मंगलवार की मध्य रात्रि अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में झीरिया टोला के समीप ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक महिला की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं दो बाइक सवार घायल हो गए। घटना के पश्चात ट्रक भी सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण ट्रक चालक बुरी तरह से ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद निकलते हुए उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman riding a bike and driver died after being hit by a truck
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया गया कि रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झीरिया टोला के समीप दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 ईसी 5716 जिसे ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1108 में टक्कर मार दी, जिसके कारण इस टक्कर में बाइक सवार महिला मनती बाई भैना की ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से कुचल कर मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक में सवार बाइक चालक सोनसाय भैना एवं कुंती बाई भैंना घायल हो गए। ट्रक वाहन बाइक को टक्कर मारने के पश्चात सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
जिसके कारण ट्रक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया। घटना की सूचना के पश्चात रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ट्रक के केबिन में फंसे वाहन चालक को लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन को काटते हुए बाहर निकलते हुए उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक की भी मौत हो गई। ट्रक चालक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, जिसपर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed