{"_id":"65e72f14bee461c76106c4d6","slug":"wedding-guest-died-due-to-drowning-in-well-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बाराती की कुएं में डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाराती की कुएं में डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Mar 2024 08:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:11 PM IST
सार
MP News: अनूपपुर के देवहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम धिरौल में मंगलवार को विवाह समारोह में बाराती बनकर आए हुए युवक की शादी वाले घर के कुएं में डूबने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामले के संबंध में बताया गया कि देव्हारा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम धिरोल के कऊहा टोला निवासी गंगाराम कोल पिता समरथ की पुत्री का विवाह सोमवार की रात हो रहा था। जहां बारात में शामिल होने के लिए आए हुए युवक रामलाल बैगा पिता उदल 38 वर्ष निवासी बकहो थाना अमलाई की शादी वाले घर के बाड़ी में स्थित कुएं में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सुबह होने पर जब गंगाराम कोल कुएं से पानी निकालने के लिए पहुंचा तो कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना घर के लोगों को दिए जाने के पश्चात शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जहां मृतक की पहचान बाराती के रूप में आए हुए रामलाल बैगा के रूप में की गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
