फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two died due to drowning in the well while taking out the pump

Anuppur News: कुएं से पंप निकालने गए दो लोग जहरीली गैस की चपेट में आए, डूबने से हुई मौत

Mon, 26 Aug 2024 10:40 AM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:40 AM IST
सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम में कुएं से पंप निकालने के लिए उतरे दो ग्रामीणों की जहरीली गैस के प्रभाव में आने से कुएं में डूब कर मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Two died due to drowning in the well while taking out the pump
अनूपपुर में कुएं से लाश को निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत जमुडी गांव में रविवार को कुएं से पंप निकालते समय दो व्यक्ति कुएं के अंदर ही डूब गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण दोनों की मौत हुई। एक अन्य किसान जो कुएं में आधी दूरी तक उतरा था, उसे घबराहट होने पर वापस बाहर आना पड़ा। एसडीआरएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल शवों को बाहर निकालने के लिए मौके पर कार्यवाही कर रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुडी के वार्ड क्रमांक 9, डिडवापानी मार्ग के मध्य, समसाद अहमद पिता अहमद अली के खेत में यह घटना हुई। गांव के लोग इस खेत को आधिया पर लेकर खेती करते हैं। 25 अगस्त, रविवार की सुबह, 50 वर्षीय मदनसिंह पिता राम सिंह खेत में बने कुएं के अंदर लगे दो पंप के फुटबॉल जो आपस में फंस गए थे, को निकालने के लिए कुएं में उतरे। कुएं के अंदर जाते ही मदनसिंह अचानक पानी में गिरकर डूब गए। इसके बाद 45 वर्षीय देवलाल पिता लल्ला उर्फ तेजू सिंह भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरे, लेकिन वह भी पानी में डूब गए। जब दोनों वापस नहीं आए, तो 45 वर्षीय बोधन सिंह पिता राम सिंह रस्सी और सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें घबराहट हुई और उन्होंने शोर मचाया। पास में काम कर रही महिलाओं ने रस्सी डालकर बोधन को बचा लिया। बोधन रस्सी की मदद से कुएं से बाहर आने में सफल रहे।
विज्ञापन


मौके पर तहसीलदार और बचाव टीम की कार्रवाई 
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अनुपम पांडेय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ अनूपपुर की टीम को बुलाया। रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचकर शवों को निकालने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed