फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Truck hits bike, two youths die on the spot

Anuppur News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Thu, 11 Apr 2024 03:25 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार आधी रात को भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई। ट्रेलर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी थी, जिससे यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Truck hits bike, two youths die on the spot
दुर्घटना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात कोयले भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना अमरकंटक तिराहे के पास देर रात को हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 12 अमरकंटक तिराहा के पास बुधवार और गुरुवार की रात कोयले से भरा 22 पहियों वाला ट्रक क्रमांक आरजे 02जीबी 5174 गुजर रहा था। उसने बाइक क्रमांक एमपी-18एस-3388 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों में 28 वर्षीय विवेक कुमार पाठक पुत्र गणेश कुमार पाठक निवासी खांटी पुष्पराजगढ़ एवं साथी 32 वर्षीय कमलेश लोधी पुत्र जगन्नावथ लोधी निवासी मगरी जिला दमोह है। वह लोग किसी कार्य से अनूपपुर आए थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहीं है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed