{"_id":"6606b8577815ba0e4106fd55","slug":"tired-of-illness-an-old-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1548216-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: बीमारी से तंग वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: बीमारी से तंग वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल से थी परेशान
Fri, 29 Mar 2024 07:55 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:55 PM IST
सार
अनूपपुर की 55 वर्षीय चंपादेवी गत एक वर्ष से अपने शारीरिक परेशानी से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अनूपपुर जिले में बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक साल से शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी। इलाज से भी राहत नहीं मिल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके की ग्राम पंचायत दुलहरा के सकरिया का है। यहां रहने वाली 55 वर्षीय वृद्धा चंपादेवी कहार ने बीमारी से तंग आकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा किया औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है।
बताया जाता है कि महिला का पति रामखिलावन कहार पड़ोस में घूमने गया था, जो देर रात घर वापस आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर पत्नी चंपादेवी फांसी लगी स्थिति में मिली। इसकी जानकारी हंड्रेड डायल पुलिस के साथ कोतवाली अनूपपुर पुलिस को दी गई। पति एवं परिजनों ने बताया कि चंपादेवी गत एक वर्ष से अपने शारीरिक परेशानी से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।