फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The miscreants who entered with the intention of stealing created a scuffle.

Anuppur News: चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने की हाथापाई, सुरक्षाकर्मी को पीटा, बंदूक लूटने का भी किया प्रयास

Sat, 23 Mar 2024 10:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

Anuppur News: जिले के रामनगर थाना अंतर्गत बरतराई कालरी में चोरी करने की नियत से कालरी परिसर में घुसे एक दर्जन बदमाशों द्वारा सीआईएसएफ जवान को पीटते हुए बंदूक लूटने की कोशिश की गई। बदमाशों की पिटाई से घायल सुरक्षाकर्मी केशव सिंह के द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 353, 332, 393, 34 आईपीसी में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
The miscreants who entered with the intention of stealing created a scuffle.
चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने की हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की जानकारी के अनुसार जमुना कोतमा कालरी क्षेत्र अंतर्गत बरतराई अंडरग्राउंड खदान में रात को सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी केशव सिंह रात्रि गश्त ड्यूटी में था, तभी कुछ बदमाशों के गिरोह द्वारा कालरी के स्टोर रूम में पीछे से प्रवेश कर सेंधमारी का प्रयास करते हुए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने लगें। जिस पर सुरक्षा कर्मी ने टॉर्च मारते हुए आवाज लगाई। 

विज्ञापन


इलाके में दहशत
सुरक्षाकर्मी को अकेला पाकर एक दर्जन के लगभग अज्ञात बदमाशों द्वारा धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे एवं सुरक्षाकर्मी के हाथ में रखे बंदूक को भी लूटने का प्रयास किया। तब तक शोर शराबा होने की वजह से बाकी सुरक्षाकर्मी एवं एसईसीएल के गेट कर्मचारी भी आ गए। जिसके बाद झाड़ियों में छुपे बदमाश मौका पाकर भाग गए। घटना के बाद सुरक्षा कर्मचारियों एवं कलरी श्रमिकों में दहशत बनी हुईं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed