फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Speeding bike hits old man and hits tree Driver died, elderly man admitted for treatment

Anuppur News: तेज रफ्तार बाइक बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई, चालक की मौत, बुजुर्ग गंभीर

Fri, 29 Mar 2024 11:55 AM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:55 AM IST
सार

अनूपपुर में तेज रफ्तार वाहन चालक ने पहले तो सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मारी। इसके बाद वह खुद भी पेड़ से जा टकराया। इसमें उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Speeding bike hits old man and hits tree Driver died, elderly man admitted for treatment
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

अनूपपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक भी पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


मामल अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत अनूपपुर जैतहरी मुख्य मार्ग के मध्य ग्राम पंचायत छुल्हा के बम्हुरिया तालाब के पास का है। अनूपपुर बस्ती से अपने गृह ग्राम जैतहरी थाना के अमगवां जा रहे 30 वर्षीय युवक कमलेश पिता मूलचंद कोल की मोटरसाइकिल नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले तो उसने सड़क किनारे बैठे 65 वर्षीय वृद्ध शंकर पिता छोटू कोल निवासी खिरनाटोला छुल्हा को टक्कर मारी। फिर मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई। युवक कमलेश कोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घायल वृद्ध शंकर कोल को वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम किया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed