फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Pickup vehicle lost control and crashed

MP News: अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग हुए घायल, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 03 Feb 2024 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Feb 2024 08:04 PM IST
सार

MP News: जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाद तिराहे में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे 9 लोग अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
Pickup vehicle lost control and crashed
अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के पिपरिया से सभी बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग जा रहे थे। तभी भाद तिराहा के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिससे वाहन में सवार रानू सिंह पिता मार्तंड सिंह 15 वर्ष, जवाहर सिंह पिता हीरा सिंह 55 वर्ष, भगत सिंह पिता पितांबर सिंह उम्र 50 वर्ष, मनमटिया बाई पति पीतांबर सिंह उम्र 45 वर्ष, राम भाई यादव पति इंदर सिंह 60 वर्ष, रजनी सिंह पति लालचंद उम्र 25 वर्ष, से कुमार पति प्रदीप सिंह 25 वर्ष, लेखन सिंह पिता मोहन सिंह 13 वर्ष सभी निवासी ग्राम पिपरिया थाना पेंड्रा को गंभीर चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


पांच गंभीर घायलों को किया गया रेफर
वहीं, इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल में काशी राम 50 वर्ष,सुकबरिया 55 वर्ष, रामकली 45 वर्ष, कृपाल 40 वर्ष, जंतु बाई 45 वर्ष है।
विज्ञापन


वाहन को जब्त करते हुए दर्ज किया गया अपराध
इस मामले में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह से हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध 279,337 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed