फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   One dead, three injured in road accident

Anuppur News: आमने-सामने से टकरा गई दो मोटरसाइकिल, एक युवक की मौके पर मौत, तीन घायल

Thu, 25 Jul 2024 09:37 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2024 09:37 PM IST
सार

अनूपपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो तीन युवक घायल हुए हैं। घटना मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से हुई है। 

विज्ञापन
One dead, three injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी में रात्रि दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं तीन युवकों के घायल होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी तिराहें के पास दो बाइक सवारों में आमने- सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 45 वर्षीय अवधलाल टांडिया निवासी बरसोत की घटनास्थल में मृत्यु हो गई। भूपेंद्र कोल निवासी अनूपपुर, अनुराग पटेल, मनोज पटेल दोनो निवासी दुलहरा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां पर घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अवधलाल टांडिया पोडकी से अपने ग्राम बरसोत जा रहा था, सामने से आ रहीं बाइक से टकरा गया। उस बाइक पर तीन लोग सवार थे। आसपास के लोगो की सूचना पर 108 वाहन से तीन घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। राजेंद्रग्राम थाना में मर्ग जीरो में कायम करते हुए अमरकंटक थाना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed