{"_id":"6675503d7c60c3199c06a9dc","slug":"mp-news-lightning-fell-on-a-middle-aged-woman-working-in-the-fields-in-anuppur-she-died-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनूपपुर में खेत में काम कर रहीं अधेड़ महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनूपपुर में खेत में काम कर रहीं अधेड़ महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
Fri, 21 Jun 2024 03:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:34 PM IST
सार
आंधी बारिश से बचने के लिए महिला एक झोपड़ी में घुस गई, जिस पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से लगी आग, महिला जिंदा जली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा के अंतर्गत ग्राम सोही बेलहा पयारी में शुक्रवार को बिजली गिरने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। आंधी तूफान के दौरान खेत में काम कर रहीं 50 वर्षीय महिला बारिश होने पर खेत में बने मड़ई में छिप गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह पूरी तरह जल गई, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला बुधी केवट पति मोहन केवट अपने खेत में सब्जी लगाने का काम कर रहीं थी। इसी दौरान अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए महिला खेत में बने मड़ई में जाकर छिप गई। इस दौरान मड़ई में आकाशीय बिजली गिरने से वह पूरी तरह जल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
