{"_id":"65db7dcee06212aa4302962e","slug":"mp-news-anuppur-illegal-excavation-attack-on-mineral-department-team-mafia-took-away-seized-tractor-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: अवैध उत्खनन को लेकर कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम से मारपीट; जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: अवैध उत्खनन को लेकर कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम से मारपीट; जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए माफिया
Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
सार
Anuppur Hindi News: अनूपपुर में अवैध रेत खनन माफिया ने कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया। साथ ही माफिया जब्त ट्रैक्टर को भी छुड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे हैं। कोतमा थाना अंतर्गत गोडारू नाला के पास जमगांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज टीम पर माफियाओं ने मारपीट कर दिया। इसके साथ ही माफिया शासकीय अभिरक्षा में जब्त किए गए ट्रैक्टर वाहन को छुड़ा कर ले गए। रात दो बजे के लगभग घटित उक्त घटना के बाद खनिज अधिकारी और टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
थाने पहुंच कर दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के मुताबिक, रविवार को खनिज अधिकारी शकुंतला खाखा पति आलोक खाखा ने कोतमा थाना पहुंचकर अरोपी ट्रैक्टर मालिक भुवनेश्वर शुक्ला निवासी देवगंवा और चालक बंसीलाल केवट के खिलाफ धारा 353, 379, 34 आईपीसी में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
अवैध रेत उत्खनन की सूचना के बाद पहुंची थी टीम
अनूपपुर जिले में रेत ठेकेदार के द्वारा लिए गए रेत खदानों का ठेका सरेंडर कर दिए जाने के बाद लगातार अवैध रेत उत्खनन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों और टीम को अवैध खनन की सूचना पर मिली, जिसके बाद गोडारू नाला के पास देर रात दबिश देकर रेत चोरी करते ट्रैक्टर को जब्त किया गया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कोतमा सुंदरेस पुलिस ने बताया कि इसके बाद खनिज अधिकारी की शिकायत पर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई थी। लेकिन आरोपी फरार है, ट्रैक्टर नहीं मिला। लेकिन जल्द ही आरोपी और ट्रैक्टर को पकड़ लिया जाएगा।
