फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Middle-aged man dies after falling from tree while plucking mangoes

Anuppur News: पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहा था आम, डाली टूटी और नीचे गिरा, उपचार के दौरान मौत

Thu, 06 Jun 2024 02:18 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक अधेड़ की पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने की कोशिश उसके लिए महंगी पड़ी। आम के पेड़ की डाली टूट गई। इससे अधेड़ नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Middle-aged man dies after falling from tree while plucking mangoes
कोतवाली थाना अनूपपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनमौहरी गांव में बुधवार दोपहर 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। वह घर के पास आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। तभी आम के पेड़ की डाल टूट गई। जमीन पर गिरने से आई चोटों के कारण अधेड़ को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत सोनमौहरी गांव निवासी 52 वर्षीय उदलप्रसाद राठौर पिता सेमलू राठौर मंगलवार दोपहर घर के पास आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। तभी अचानक आम के पेड़ की डाल टूटने से वह ऊंचाई से जमीन पर गिर गए। उनके शरीर में अंदरुनी चोटें आई थी। गंभीर हालत में उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर ने जिला अस्पताल की पुलिस को दी। परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा किया गया। ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed