फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Locks of eight houses broken in a single day in Rajnagar

Anuppur News: राजनगर में एक ही दिन में टूटे आठ घरों के ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Fri, 09 Aug 2024 10:19 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 10:19 PM IST
सार

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक साथ आठ घरों में चोरी का मामला आया है। इसको लेकर के जहां नगरवासी दहशत में हैं, वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Locks of eight houses broken in a single day in Rajnagar
अनूपपुर में एक रात में आठ घरों में घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर ए टाइप कॉलोनी में एक ही रात्रि में चोरों ने आठ घरों के ताले काट दिए। पुलिस केवल सायरन बजाती रह गई।
विज्ञापन


ए टाइप निवासी प्रदीप भंडारी, शांति नगर निवासी नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, विजय पांडे, टुनटुन सिंह सहित आठ घरों के ताले काटकर चोर घरों में घुसे। अच्छी बात यह रही कि घरों में कीमती सामान न होने से चोर ज्यादा कुछ नहीं ले गए। जिससे लोगों को कोई अधिक हानि तो नहीं हुई है, लेकिन जिस प्रकार से एक ही रात्रि में आठ घरों के ताले टूटे हैं क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी नगरवासी सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर वह कैसे सुरक्षित रहेंगे। वहीं इस पूरे मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं लगातार आठ घरों में हुई चोरियों के बाद स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी अमर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्टाफ को भेज कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। अपराधियों की खोज चल रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed