फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Junior student assaulted in Indira Gandhi National Tribal University

Anuppur News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में जूनियर छात्र से मारपीट, शरीर पर गंभीर चोट

Fri, 24 May 2024 08:26 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 08:26 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सीनियर छात्र पर जूनियर छात्र के द्वारा मामूली बात पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Anuppur News Junior student assaulted in Indira Gandhi National Tribal University
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में जूनियर छात्र पर सीनियर छात्र के द्वारा मारपीट करने के साथ ही गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसकी शिकायत अमरकंटक थाने में पीड़ित छात्रा के द्वारा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामले के संबंध में बताया गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य सिंह जो कि हॉस्टल के गुरु गोविंद बॉयज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जहां वह अपने दोस्त ऋषभ पटेल मुकुल जगबानी तथा आर्यन दुबे के कमरे से पढ़ाई कर अपने कमरे में लौट रहा था। जहां रास्ते में सीनियर छात्र प्रतिमेश सिंह गहरवार के द्वारा चाकू से हमला करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने लगाए गंभीर आरोप
मारपीट में घायल छात्र आदित्य सिंह के द्वारा मारपीट करने वाले छात्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित छात्र का कहना है कि प्रतिमेष विश्वविद्यालय में नशे के सामग्री की सप्लाई करता है और जो भी छात्र नशा नहीं करते हैं, उनसे गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगता है। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी पीड़ित छात्र के द्वारा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed