{"_id":"65b653043a972ca7e3049763","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-tractor-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Accident News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Accident News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
Sun, 28 Jan 2024 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 06:43 PM IST
सार
MP News: अनूपपुर जिले के ग्राम बैहा टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहा टोला में ट्रैक्टर वाहन की चपेट में आकर 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के संबंध में बिजुरी पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार महारा पिता दीनदयाल महरा उम्र (42) के द्वारा सूचना दी गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
जिसमें उन्होंने बताया गया कि 28 जनवरी को उसका 11 वर्षीय पुत्र मुकेश महरा ट्रैक्टर के ऊपर बैठ था और वाहन चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाई जाने के कारण ब्रेक लगाई गई, जिसमें उसका पुत्र ऊपर से गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
