फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   IFS who demolished Rudra Ganga Ashram in the name of removing encroachment removed

Anuppur News: रुद्र गंगा आश्रम को अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़ने वाले आईएफएस पर गिरी गाज, उमरिया भेजा

Sun, 05 May 2024 10:07 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 10:07 PM IST
सार

अमरकंटक में 60 वर्ष पुराने रुद्र गंगा आश्रम पर अतिक्रमण कार्रवाई मामले में प्रशिक्षु आईएफएस पर गाज गिरी है। लगातार विरोध के चलते उन्हें अमरकंटक रेंजर के प्रभारी अधिकारी से हटाते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
IFS who demolished Rudra Ganga Ashram in the name of removing encroachment removed
अमरकंटक के आश्रम में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में 60 वर्ष पुराने रुद्र गंगा आश्रम फिर चर्चा में है। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर यहां कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में अब प्रशिक्षु आईएफएस अफसर वीरेंद्र कुमार पटेल को अमरकंटक रेंजर के प्रभारी अधिकारी से हटाते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईएफएस वीरेंद्र कुमार पटेल अमरकंटक में प्रभारी रेंजर के रूप में पदस्थ किए गए थे, जिनकी परिवीक्षा अवधि 23 अप्रैल को पूरी हो गई थी। इसी दौरान रूद्र गंगा में स्थित आश्रम को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की गई थी। स्थानीय साधु संतों ने प्रभारी रेंजर एवं प्रशिक्षु आईएफएस वीरेंद्र कुमार पटेल पर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। इसके पश्चात उन्हें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में स्थानांतरित किया गया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा इस मामले में जांच समिति भी गठित की गई है तथा तोड़े गए आश्रम को पुनः निर्मित किया जा रहा है। स्थानीय साधु संतों द्वारा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed