फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Forest Ministry orders action against elephants being chased away from the Anuppur

Anuppur News: जंगली हाथी नहीं समस्या तो दो विभागों की लड़ाई को लेकर, केंद्र सरकार को हुई शिकायत

Mon, 15 Jul 2024 03:09 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:09 PM IST
सार

अनूपपुर में लगातार दो जंगली हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे हैं। ग्रामीण और वन विभाग इन्हें खदेड़ रहा है। एक वन्य प्रेमी ने इसकी शिकायत वन मंत्रालय के सामने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Forest Ministry orders action against elephants being chased away from the Anuppur
अनूपपुर में जंगली हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में बीते कई वर्ष से हाथी लगातार विचरण कर रहे हैं। इस समय भी दो हाथी जिले के वन क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इसे लेकर कर्नाटक के एक्सपर्ट तथा पश्चिम बंगाल के हल्ला बोल पार्टी को भी हाथियों को भगाने और रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने बुलाया है। इसे लेकर रायपुर के वन्य जीव प्रेमी नितिन संघवी ने भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में व्याघ्र एवं हाथी परियोजना प्रभाग में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिकायत में लगाए यह आरोप
संघवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि वन विभाग और अनूपपुर जिला प्रशासन हाथियों के स्वतंत्र विचरण को रोक रहा है। इस वजह से हाथियों में गुस्सैल प्रवृत्ति बढ़ रही है। यह हाथी औऱ मानव द्वंद नहीं है। यह दो विभागों की लड़ाई है। प्रशासन वन विभाग पर जबरन हाथियों को जिले की सीमा से खदेड़ने का दबाव बना रहा है। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। इसे लेकर की गई शिकायत के बाद विभाग ने इस पर कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम दिलाया याद 
शिकायत पर सक्रियता दिखाते हुए भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक को कार्यवाही करने का पत्र लिखा है। इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। अनूपपुर वन मंडल अधिकारी श्रद्धा पेंड्रे ने बताया कि अभी आदेश की जानकारी उन्हें नहीं है। अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि हाथियों को खदेड़ने के संबंध में कोई कार्यवाही अनूपपुर में नहीं हो रही है। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि जान-माल की रक्षा कर सके। इसके लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ ही हाथियों के आबादी क्षेत्र में विचरण को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। जिन जंगली झाड़ियो में हाथी छिप रहे हैं, उन्हें भी हटाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed