फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   anuppur news Flood on bridge in Chhatai, traffic affected for 5 hours

Anuppur News: एमपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित छतई पुल पर आई बाढ़, पांच घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित

Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
anuppur news Flood on bridge in Chhatai, traffic affected for 5 hours
अनूपपुर में पांच घंटे पुल डूबा रहा। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित केवई नदी पर बने हुए पुल पर गुरुवार को पांच घंटे तक बाढ़ रही। इस कारण दोनों ही क्षेत्र के लोगों का आवागमन इससे प्रभावित रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर है, जिसके कारण लगातार पुल पर जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण छत्तीसगढ़ के केल्हारी और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कोठी, छतई, उमरदा गांव सहित क्षेत्र के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


लगातार बाढ़ के बावजूद नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
पुल पर लगातार 5 घंटे तक बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दर्जनों ग्रामों का आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत के साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा कोई व्यवस्था मौके पर नहीं की गई।
विज्ञापन


पुल नीचे होने के कारण हर वर्ष रहती है यह स्थिति
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल काफी नीचे है, जिसके कारण बारिश के मौसम में नदी में जल स्तर बढ़ जाने पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसके कारण दुर्घटना का अंदेशा भी यहां बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस समस्या की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिससे कि यहां पर बड़े पुल का निर्माण कराया जा सके। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति होने पर स्थानीय ग्रामीणों को 30 किलोमीटर घूमकर मनेंद्रगढ़ होकर केल्हारी जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed