{"_id":"65df38281a00bfbe76038710","slug":"five-accused-including-pickup-vehicle-carrying-stolen-coal-arrested-in-anuppur-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: पिकअप वाहन से पुलिस ने बरामद किया एक टन चोरी का कोयला, पांच लोगों पर खनिज अधिनियम में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: पिकअप वाहन से पुलिस ने बरामद किया एक टन चोरी का कोयला, पांच लोगों पर खनिज अधिनियम में मामला दर्ज
Wed, 28 Feb 2024 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:12 PM IST
सार
तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप से 37 बोरी कोयला बरामद किया है। कोयले का वजन करीब एक टन था, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन
कोयला चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चोरी का कोयला लेकर जा रहे पिकअप वाहन को जब्त किया हौ। चोरी के मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि 27 फरवरी की रात गस्त के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी ए 2675 को नाकाबंदी करते हुए रोका गया। वाहन सुबह 4:00 बजे आमाडाड कॉलरी कुहका की तरफ से आ रहा था। वाहन को रोका गया तो उसमें पिकअप चालक अभिषेक गुप्ता निवासी सीआरओ कैंप राजनगर, राहुल पांडे निवासी ताजिया चौक राजनगर, श्रवण कुमार केवट निवासी आमाडाड, राजा केवट निवासी आमाडाड, वीरेंद्र उर्फ विरू चंद्रा निवासी आमाडाड पिकअप में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
वाहन की तलाशी ली गई तो पिकअप से 37 बोरी कोयला बरामद हुआ। कोयले का वजन करीब 1 टन था, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है। सारा कोयला जब्त कर लिया गया हौ। इस मामले में धारा 379, 411, 34 एवं खनिज अधिनियम का अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोयला लाला गुप्ता निवासी आमाडाड ने चोरी करते हुए पिकअप में लोड कराया है। उसे भी आरोपी बनाया गया है।
