फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Fire broke out in farmer's field due to unknown reasons, crop burnt to ashes

Anuppur News: अज्ञात कारणों से किसान के खेत में लगी आग, फसल जलकर खाक

Fri, 19 Apr 2024 11:16 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2024 11:16 PM IST
सार

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम में 19 अप्रैल को दोपहर में अचानक आंगन में रखे हुए फसलके करही में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें ग्रामीण के घर तक पहुंचने लगीं।

विज्ञापन
Fire broke out in farmer's field due to unknown reasons, crop burnt to ashes
अनूपपुर में फसल खाक हो गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर में खेत में आग लगने से फसल खाक हो गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची पर तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनिया की है। दुधमनिया गांव में पूर्व सरपंच अवधराज सिंह की खेत में रखे अरहर-गेहूं की फसल की करही में आग लगने से फसल खाक हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी सरपंच सुधार सिंह ने नगरपालिका परिषद अनूपपुर को दी। जहां से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, पर तब तक आग पूरी फसल जला चुकी थी। घर के लोगों ने बताया कि दोपहर में अचानक आग की लपट उठने लगीं तथा धूप होने के कारण घर के बाहर कोई भी सदस्य नहीं था। जब धुआं उठने लगा तब जाकर घर के लोगों ने देखा और इसकी सूचना नगर पालिका में दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed