फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Excavation was done with JCB to capture the forest land area. On receiving information

Anuppur News: जेसीबी से वन क्षेत्र में कब्जा करने कर रहे थे खुदाई, विभाग आया हरकत में और कर लिया वाहन जब्त

Fri, 19 Apr 2024 06:23 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

अनूपपुर के वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत वन भूमि क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रहे जेसीबी वाहन को वन विभाग ने जब्त कर लिया है। इस मामले में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Excavation was done with JCB to capture the forest land area. On receiving information
अनूपपुर में जेसीबी को जब्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत बीट लतार आरएफ 462 में अवैध उत्खनन की सूचना पर वन विभाग कोतमा की टीम एवं वन वृत्त शहडोल की उड़न दस्ता टीम ने एक जेसीबी को वनक्षेत्र में अवैध उत्खनन करने के दौरान पकडा है। वनक्षेत्र में रामदास पटेल पिता बल्देव पटेल निवासी बिछियाडाड अतिक्रमण कर खेत बनाने के प्रयोजन से खुदाई करवा रहा था। मेड बनवाने का कार्य करवा रहा था। जेसीबी वाहन मिन्टू सिंह निवासी भालूमाडा का बताया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि वन विभाग को सूचना मिली कि वन भूमि क्षेत्र में जेसीबी को लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए खेत की खुदाई कराई जा रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर के वन विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि वाहन से वन भूमि क्षेत्र में खुदाई कर मिट्टी हटाने का कार्य किया जा रहा था। इस मामले में वन विभाग ने बिना अनुमति वन भूमि क्षेत्र में मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे जेसीबी वाहन को जब्त किया है। इसके साथ ही प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में हरीश तिवारी वनपरिक्षेत्राधिकारी कोतमा, शिवपूजन त्रिपाठी उडनदस्ता प्रभारी वनवृत्त शहडोल, एके निगम, सुरेन्द्र सिंह, जेडी धुर्वे, विनोद मिश्रा, खानी सिंह मरावी, वनरक्षक रामनरेश पटेल, शिवकुमार साहू, हरीश अहिरवार, बिहारी लाल रजक , मनोज चौधरी शमिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed