फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Despite the instructions of the Collector, the work of the district hospital has not been completed yet.

MP News: कलेक्टर के निर्देश के बावजूद अब तक नहीं हुआ जिला चिकित्सालय का कार्य पूरा, वजह है हैरान कर देने वाली

Mon, 19 Feb 2024 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

MP News: जिला मुख्यालय में वर्तमान में 100 बिस्तर के जिला चिकित्सालय में मरीज का उपचार कार्य किया जा रहा है, जहां जगह की कमी होने के कारण आए दिन मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुराने जिला चिकित्सालय भवन में जगह की कमी को देखते हुए चिकित्सालय परिसर में ही नए भवन का निर्माण कार्य बीते लगभग 3 वर्षों से जारी है, लेकिन आज तक इसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Despite the instructions of the Collector, the work of the district hospital has not been completed yet.
जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए जिला चिकित्सालय भवन में ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग भवन के अधिकारियों के द्वारा भी ठेकेदार को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाने को लेकर ना तो निर्देशित किया जा रहा है और ना ही कोई कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान समय में चिकित्सालय भवन में विद्युत फिटिंग का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं किया गया है इसके साथ ही लिफ्ट का काम अभी अधूरा है साथ ही खिड़की तथा रोशनदान अभी तक नहीं लगाए गए हैं। इसके साथ ही पहले तथा दूसरे फ्लोर पर रूफ का काम अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


14 तक कार्य पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
7 फरवरी को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यालय अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के द्वारा नए जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया गया था, इसके साथ ही 7 दिनों के भीतर 14 फरवरी तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी विभाग तथा ठेकेदार के द्वारा कलेक्टर के निर्देश के बावजूद कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन


परेशानियों के बीच हो रहा है मरीजों का इलाज
वर्तमान समय में पुराने जिला चिकित्सालय में 100 बिस्तर का चिकित्सालय संचालित हो रहा है, जबकि नए जिला चिकित्सालय भवन में 200 बिस्तर के चिकित्सालय का निर्माण जारी है। वर्तमान में पुराने जिला चिकित्सालय भवन में जगह की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जगह न होने पर उन्हें टीन शेड से बने हुए कमरे में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय नगर वासियों के द्वारा इस मामले में कलेक्टर से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिकित्सालय के निर्माण की रफ्तार बढ़ाए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed