{"_id":"661d1a5188473d61a000e820","slug":"death-of-male-chital-injured-by-dog-attack-in-anuppur-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कुत्तों के हमले से घायल नर चीतल की मौत, सम्मान के साथ किया गया दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कुत्तों के हमले से घायल नर चीतल की मौत, सम्मान के साथ किया गया दाह संस्कार
Mon, 15 Apr 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:45 PM IST
सार
Anuppur News: आवारा कुत्तों द्वारा दौड़ा कर हमला कर गंभीर रूप से घायल हुए चीतल की मौत हो गई। जिसके बाद मृत चीतल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। पूरा मामला जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत पोडी बीट के ग्राम सिंघौरा का बताया गया है।
विज्ञापन
घायल चीतल की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत पोडी बीट के ग्राम सिंघौरा में सोमवार की सुबह जंगल में विचरण कर रहे नर चीतल पर कई आवारा कुत्तों द्वारा दौड़ा कर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल नर चीतल अपनी जान बचाने के लिए भागकर सिंघौरा निवासी राकेश सिंह के गेहूं लगे खेत में आकर बैठ गया।
नर चीतल के घायल स्थिति में आने की जानकारी पर परिक्षेत्र ससा वेंकटनगर रामसुरेश शर्मा, बीट प्रभारी पोंडी तरुण सिंह मसराम एवं आसपास के सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल नर चीतल ने दम तोड़ दिया, जिसे शासकीय वाहन से वन डिपो जैतहरी लाकर पशु चिकित्सा जैतहरी से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
