फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   anuppur: Dead body of an unknown person found hanging from a tree in Kadam Tola

Anuppur News: कदम टोला में पेड़ पर लटकता हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, दो दिन बाद बदबू आने से मिली जानकारी

Wed, 17 Apr 2024 09:10 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

अनूपपुर के कदमटोला गांव के बाहर आम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला है। दो दिन पुराना शव होने से बदबू आने लगी थी। इससे लोगों को शव के  होने का पता चला। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
anuppur: Dead body of an unknown person found hanging from a tree in Kadam Tola
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत बुधवार को कदमटोला गांव के बाहर आम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पीएम के लिए रवाना किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि पेड़ पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी सुमित कौशिक को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव पीएम के लिए रवाना किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांव एवं जिले के सभी थानों में सूचना देकर शिनाख्ति के प्रयास कर रही है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। उक्त घटना दो दिन लगभग पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन


दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी
चौकी प्रभारी सुमित ने बताया कि पेड़ पर लटकता हुआ शव जो कि लगभग दो दिन पुराना लग रहा है। दुर्गंध आने के पश्चात ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है, जिसके लिए सभी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी सहित अन्य मामलों में लापता व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed