फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Crime registered against protesters on Chakka Jam movement against 20 named and others

Anuppur News: चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज, 20 नामजद आरोपियों समेत अन्य पर एफआईआर

Wed, 17 Jul 2024 03:00 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 03:00 PM IST
सार

अनूपपुर जिले में बच्चे की मौत के बाद जान लगाने वाले लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में 20 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, बाकी बन्य भी आरोपी बनाए गए हैं।   

विज्ञापन
Crime registered against protesters on Chakka Jam movement against 20 named and others
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम पयारी नंबर 2 में सड़क हादसे में आठ साल के अनुराग प्रजापति पिता माखन प्रजापति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों समेत अन्य लोगों ने सड़क जाम करते हुए मांगों को लेकर हंगामा किया था। अब इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बताया गया कि घटना के पश्चात सुबह लगभग 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की वजह से आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस कारण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अरविंद मिश्रा उर्फ महाकाल निवासी वार्ड नंबर 9 भालूमाडा, पदुम निवासी मझौली, सुरेंद्र केवट,राजा गुप्ता पिता राम मनोज गुप्ता निवासी पयारी, दिलीप कुमार दुबे, मथुरा यादव, गुड्डू चौहान, उदित नारायण मिश्रा, संतोष जोशी, गोविंद पांडे, नोखेलाल गुप्ता, शिवभान सिंह, जमुना केवट, पाल सिंह, रफी अहमद, अंकुश गुप्ता ,पंकज तिवारी, चंदन मिश्रा, गोविंद केवट ,राजेंद्र केवट, सूरज पनिका समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ धारा 191( 2),126(2),190,324(4) बीएनएस का अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। आरोपियों के द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 6073 में भी तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed