{"_id":"661fa7b1ca31db48b70c8a4c","slug":"commissioner-and-adgp-took-stock-of-election-material-distribution-arrangements-at-polytechnic-college-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1606008-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कमिश्नर एवं एडीजीपी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुनाव सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कमिश्नर एवं एडीजीपी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुनाव सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Wed, 17 Apr 2024 09:25 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:25 PM IST
सार
कमिश्नर बीएस जामोद और एडीजीपी डीसी सागर vs अनूपपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंचकर चुनाव सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ से तैयारी की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
अनूपपुर में चुनाव संबंधी कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल संभाग कमिश्नर बीएस जामोद तथा शहडोल पुलिस जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कमिश्नर जामोद ने मतदान दलों को सुगमतापूर्वक चुनाव सामग्री वितरण की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। एडीजीपी डीसी सागर ने मतदान दलों के लिए वाहन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने 100 प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के मतदाता जागरूकता के सार्थक प्रयास पर बल दिया। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार, अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा सहित सर्व संबंधित जन उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ ने जिले के विधानसभा क्षेत्रवार मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।