फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Chaos over installing a gate for a private route through hostel land, Shahdol Amarkantak road blocked

अनूपपुर: छात्रावास की जमीन से निजी निर्माण के लिए रास्ते का विरोध, विरोध में छात्रों ने किया चक्काजाम

Tue, 08 Sep 2026 05:21 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

अनूपपुर में छात्रावास की जमीन से निजी निर्माण के लिए रास्ता देने के विरोध में सैकड़ों छात्रों ने अमरकंटक-रीवा मार्ग पर चक्काजाम किया। छात्रों ने गेट हटाकर बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की। प्रशासन ने एग्रीमेंट और रास्ते की स्थिति जांचने की बात कही।

विज्ञापन
Chaos over installing a gate for a private route through hostel land, Shahdol Amarkantak road blocked
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्पराजगढ़ तहसील मुख्यालय राजेंद्रग्राम के समीप बसनिहा ग्राम पंचायत मोड़ पर मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के छात्रावास के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने चक्काजाम कर दिया। आदिवासी छात्र संगठन के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में छात्रों ने छात्रावास की जमीन से निजी निर्माण के लिए रास्ता दिए जाने का विरोध किया। चक्काजाम के कारण अमरकंटक-रीवा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि छात्रावास परिसर से लगी निजी भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण स्थल तक आवागमन के लिए छात्रावास की ओर गेट लगाया जा रहा है। छात्रों ने शासकीय भूमि से निजी जमीन तक रास्ता दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गेट हटाकर संबंधित स्थान पर छात्रावास की बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की है। छात्रों के अनुसार, मामले को लेकर पहले भी आवेदन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ा। विद्यार्थियों ने कहा कि अब वे कलेक्टर से सीधे बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें:  दिल्ली पीजी हादसे में जान गंवाने वाले अर्पित का शव पहुंचा घर, भाई को देखते ही फूट-फूटकर रोई बहन
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा प्रशासन और पुलिस
छात्रों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, राजस्व अमला और राजेंद्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों और पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अधिकारियों और छात्रों के बीच बातचीत चलती रही।

एग्रीमेंट की जांच कर रहा प्रशासन
तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ईश्वर सिंह प्रधान ने बताया कि छात्रावास की नवनिर्मित बिल्डिंग के पीछे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की निजी भूमि है। छात्रावास भवन के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाई गई है, लेकिन पीछे कुछ हिस्से में दीवार नहीं बनी है। इसी स्थान पर निजी भूमि में हो रहे निर्माण के लिए निकासी के उद्देश्य से गेट लगाया जा रहा था, जिसका विद्यार्थियों ने विरोध किया है।

उन्होंने बताया कि छात्रावास निर्माण की एजेंसी ग्राम पंचायत है। निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में किस प्रकार का एग्रीमेंट हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही शासकीय भूमि से निजी रास्ता दिया जा सकता है या नहीं, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी
थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों की बातचीत जारी है। वहीं छात्र गेट हटाकर छात्रावास की बाउंड्रीवाल बनाने का स्पष्ट आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed