फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   CBI investigation proceedings on nursing college continued for the second day

Anuppur News: नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई की जांच दूसरे दिन भी रही जारी, जिला अस्पताल भी पहुंची टीम

Sat, 06 Apr 2024 12:32 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:32 PM IST
सार

सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अनूपपुर के नर्सिंग कॉलेज के विरुद्ध जांच की। शुक्रवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर के दो नर्सिंग कॉलेज के दस्तावेज सहित संसाधनों एवं अन्य बिंदुओं पर जांच प्रारंभ की।

विज्ञापन
CBI investigation proceedings on nursing college continued for the second day
अनूपपुर का नर्मदा नर्सिंग कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में दूसरे दिन में सीबीआई की छापामारी कार्रवाई जारी रही। सीबीआई की टीम अनूपपुर जिला मुख्यालय में संचालित दो नर्सिंग कॉलेज पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। कोतमा के माँ नर्मदा नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई ने छापामारी के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालाय के संजीवनी नर्सिंग और कॅरियर नर्सिंग कॉलेज में दस्तावेज खंगाले। 

विज्ञापन


सीबीआई की टीम इन कॉलेजों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। सीबीआई लगातार दो दिनों से जिले की नर्सिंग कॉलेज पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई कर रही है। जिले में कई नर्सिंग कॉलेजों के पास भवन, लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। जिले में एक ही बिल्डिंग में नर्सिंग कॉलेज, पीजीडीसीए और अन्य तरह के कोर्स संचालित हो रहे हैं। तय पैमाने के अनुसार नर्सिंग कॉलेज संचालित नहीं होने पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को इसकी जांच के आदेश दिए है। इसके बाद सीबीआई लगातार नर्सिंग कॉलेज का जांच कर रही है। सीबीआई ने संजीवनी नर्सिंग कॉलेज और कॅरियर नर्सिंग कॉलेज पर दबिश दी। जहां दस्तावेज खंगालने के बाद जिला चिकित्सालसय पहुंची। दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राएं जिला अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आते हैं। ट्रेनिंग के रिकॉर्ड को भी जांचने व जिला चिकित्सालय के स्टाफ से पूछतांछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed