फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anuppur News: बैगा बालिकाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, महामहिम को भेट की गोंडी पेंटिंग

Mon, 15 Apr 2024 11:04 AM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:04 AM IST
सार

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड की बैगा छात्राओ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अनूपपुर जिले में संचालित बैगा विद्यालय तथा यहां की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें गोंडी पेंटिंग भी भेंट की।

विज्ञापन
Baiga girls met the President, presented Gondi painting
अनूपपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्हें गोंडी पेंटिंग भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पोंडकी में संचालित मां शारदा कन्या विद्यापीठ की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस दौरान विद्यालय की 30 छात्रों के साथ ही छह सदस्यीय शिक्षक दल उपस्थित रहा। विद्यालय की छात्राओं से मिलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उनसे शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों ने राष्ट्रपति को प्रदान की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं के हाथों से बनी गोंडी पेंटिंग भी राष्ट्रपति को भेंट की गई।


 

Baiga girls met the President, presented Gondi painting
अनूपपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा देती है संस्था

मां शारदा कन्या विद्यापीठ स्थानीय बैगा बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। जहां प्रतिवर्ष 100 छात्राओं को शिक्षित किया जाता है। यह विद्यालय आवासीय विद्यालय है। विद्यालय के संस्थापक डॉ प्रवीर सरकार मुख्य रूप से कोलकाता के रहने वाले थे। नर्मदा परिक्रमा के लिए अमरकंटक आए थे। यहां के बैगा ग्रामीणों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यहां विद्यालय प्रारंभ किया था। बैगा बालिकाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस विद्यालय को 1995 में प्रारंभ किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed