फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Auto overturned after colliding with a cow in anuppur

Anuppur: गाय के टकराने से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चार को आई गंभीर चोट; इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल

Sun, 09 Jun 2024 04:25 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

Anuppur: अनूपपुर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो वाहन गाय से टकरा करके दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे ऑटो में सवार चार लोगों को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन
Auto overturned after colliding with a cow in anuppur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ग्राम पसला से कोतमा बाजार में सब्जी विक्रय के लिए जा रहे सुग्रीव राठौड़, विमला, चरकी, राधा और ड्राइवर रामाश्रय मौजूद थे। जहां श्रमिक नगर के पास तेज रफ्तार ऑटो गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ती जा रही दुर्घटनाएं
जिले में लगातार वाहन दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर के द्वारा यातायात एवं परिवहन विभाग को नियमित रूप से वाहनों की जांच करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के कारण लगातार दुर्घटना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed