{"_id":"668b9c4382db58ba5f0e1d05","slug":"anuupur-sp-vehicle-accident-one-youth-died-another-seriously-hurt-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: अनूपपुर में एसपी के वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: अनूपपुर में एसपी के वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
Mon, 08 Jul 2024 01:28 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:28 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एसपी के वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल है। उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनूपपुर के एसपी के वाहन से दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पवार अपने शासकीय वाहन एमपी-65-जेडए-5346 से बैठक में शामिल होने अनूपपुर से रवाना हुए थे। ग्राम बैरीबांध के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को पुलिस अधीक्षक के वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वाहन पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर में दाखिल कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। इस घटना में पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक को भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
अमरकंटक जा रहे थे एसपी
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार बैठक में शामिल होने के लिए अमरकंटक जा रहे थे। सामने से आ रहे दो पहिया वाहन से उनका वाहन टकरा गया। इसके पश्चात 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से घायल को चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। अभी तक घायल तथा मृतक की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
