{"_id":"6596be4f4b1665236e038709","slug":"anuppur-two-children-died-due-to-wall-collapse-dilip-jaiswal-met-the-family-members-and-consoled-them-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: दीवार गिरने से दो बच्चों की हुई थी मौत, राज्यमंत्री जायसवाल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: दीवार गिरने से दो बच्चों की हुई थी मौत, राज्यमंत्री जायसवाल ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
Thu, 04 Jan 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:49 PM IST
सार
दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे में गुरुवार को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने बच्चों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
परिजनों से मिले राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के उप तहसील एवं थाना बिजुरी अंतर्गत ग्राम गुलीडांड में 28 दिसंबर को दीवार गिरने से दो बच्चों की हुई आकस्मिक मौत पर राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को मृतकों के निवास स्थल पहुंचकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने मृतक बच्चों के पिता विनोद तिवारी और दुर्गेश तिवारी एवं परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा की शांति तथा इस दुख को परिवार जनों को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस मामले में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से मिलने के पश्चात घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
