फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Thieves broke into teacher's deserted house by breaking the lock, stole cash and jewelery worth lakhs

Anuppur: शिक्षक के सूने घर में ताला तोड़कर घुसे चोर, नगद व गहने सहित लाखों की चोरी

Sun, 03 Mar 2024 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 09:11 PM IST
सार

अनूपपुर की टीचर कॉलोनी में चोर गिरोह ने शासकीय शिक्षक सुधीर सक्सेना के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने नगदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। ताला तोड़कर चोर घर में घुसे थे। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Anuppur: Thieves broke into teacher's deserted house by breaking the lock, stole cash and jewelery worth lakhs
अनूपपुर में शिक्षक के घर का ताला तोड़कर घुसे थे चोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए शिक्षक के घर लाखों की चोरी हो गई। ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के गहने तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 ज्योति पेट्रोल पंप के पीछे टीचर कॉलोनी में चोर गिरोह ने शासकीय शिक्षक सुधीर सक्सेना के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने नगदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। सुधीर सक्सेना अपनी पत्नी के साथ विवाह के कार्यक्रम में शुक्रवार को रीवा गए थे। इसके बाद शनिवार की दरमियानी रात को चोरों द्वारा रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें सामने से चोरों ने घर के दो दरवाजे के ताले तोड़ते हुए कमरों के भी तीन अलमारी के ताले तोड़े हैं। घर में रखे सोने चांदी के कीमती गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ले गए। शाम 5 बजे के लगभग सुधीर सक्सेना परिवार सहित रीवा से वापस आए और घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान फैला रहा था। साथ ही कई अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed