फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur news: Two tractor vehicles illegally transporting sand seized

Anuppur: रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर वाहन जब्त, अमरकंटक पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2024 01:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

रेत खनन के दोनों ही मामलों में पुलिस ने खनिज अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Anuppur news: Two tractor vehicles illegally transporting sand seized
पुलिस ने पकड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले की अमरकंटक पुलिस ने रेत का अवैध खनन तथा परिवहन किए जाने के मामले पर दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया। मामले में खनिज अधिनियम तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों ही ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर जांच कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि जलेश्वर तरफ से एक ट्रैक्टर रेट लोड करके अमरकंटक की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर नाकेबंदी करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एम आर 6599 के चालक से रेत के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वो दिखा नहीं पाया। वाहन चालक पुष्पराज सिंह एवं वाहन मालिक जानवी परस्ते के विरुद्ध धारा 379 414 एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी कार्रवाई में दुर्गा धारा की तरफ से अमरकंटक की ओर रेत लोड करके आ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर के वाहन को जब्त किया गया। वाहन चालक देवशरण एवं वाहन मालिक गोलू यादव के विरुद्ध धारा 379, 414 एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध दर्जकिया गया है। ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरकंटक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव, प्रधान आरक्षक  संजीव त्रिपाठी, राम प्रसाद, अमलेश बघेल, पंकज निरंजन, संतोष मरावी, पंकज मिश्रा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed