फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Two people of same family who went to take bath in Johila river drowned accident happened bathing

Anuppur News: जोहिला नदी में नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबकर मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 25 Jun 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 10:02 PM IST
सार

जोहिला नदी में नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Anuppur News Two people of same family who went to take bath in Johila river drowned accident happened bathing
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के थाना राजेंद्रग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा में जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गए दो किशोरो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम बसनिहा निवासी अशोक गुप्ता के घर से पांच बच्चे 25 जून की दोपहर पास में बह रही जोहिला नदी में नहाने गए। जहां नहाते समय 20 वर्षीय आकांक्षा पिता अशोक गुप्ता ग्राम बसनिहा एवं 16 वर्षीय अंशु पिता बिहारी गुप्ता ग्राम मरवाही दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए और दोनों की मौत हो गई। इस दौरान अन्य बच्चों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंशु गुप्ता कुछ दिन पहले ही बसनिहा अपनी बुआ के यहां आया था। किसी को तैरना नहीं आता था। बच्चों ने घटना की जानकारी घर वालों को दिए जाने पर परिजन एवं गांव वालों द्वारा इस घटना की जानकारी राजेंद्रग्राम पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पानी से बाहर निकालते हुए पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर में सड़क हादसा, एक की मौत
सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत हिरनछिपा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बारिश से बचने खेत में पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था।




पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मुल्ले पिता जालम अहिरवार (61) निवासी हिरनछिपा है। जो अपने गांव के पास ही एक खेत पर मजदूरी का काम कर रहे थे। खेत पर काम करने के दौरान अचानक से बारिश शुरू हो गई तो वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक से आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ गिरने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed