फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Two and a half year old boy dies after falling into a well

Anuppur News: ढाई वर्षीय बालक की कुएं में गिरकर मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Sat, 17 Feb 2024 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:20 PM IST
सार

ढाई वर्षीय बालक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Anuppur News Two and a half year old boy dies after falling into a well
कुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाई वर्षीय मासूम बालक जो की घर से खेलते-खेलते घर के समीप ही स्थित कुएं के पास जा पहुंचा तथा कुएं में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि चचाई में अमनप्रीत सिंह का ढाई वर्षीय पुत्र हनी प्रीत सिंह जो घर के पास स्थित कुएं के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के समीप जा पहुंचा और इस दौरान परिजन भी घर के किसी अन्य कार्यों में व्यस्त थे और खेलते हुए अचानक कुएं में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने ढूंढने के बाद कुएं में ढूंढा तो मिला मासूम का शव
कुछ समय के पश्चात बच्चे के आसपास नजर नहीं आने पर परिजनों के द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई और जब वह कहीं नहीं मिला तो कुएं के पास ढूंढते हुए जा पहुंचे और डूबने की आशंका को लेकर के कुएं में कांटा डालकर देखा तो बच्चे का शर्ट उसमें फंसकर आ गया। परिजनों की जरा सी लापरवाही की वजह से मासूम की मौत के पश्चात परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मासूम का शव कुएं से बाहर निकालते हुए मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed