{"_id":"6766b2affd2133079b0657c6","slug":"anuppur-news-five-students-fainted-while-giving-exam-doctor-told-this-reason-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: परीक्षा देते हुए बेहोश हुईं पांच छात्राएं, डॉक्टर ने ये बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: परीक्षा देते हुए बेहोश हुईं पांच छात्राएं, डॉक्टर ने ये बताया कारण
Sat, 21 Dec 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2024 05:51 PM IST
सार
स्कूल में परीक्षा देने के दौरान पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को इलाज के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में अध्यनरत पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। जहां उनका उपचार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास क्रमांक-1 में अध्यनरत छात्रा आर विभा बनावल, लक्ष्मी महरा, रीतू महरा, नेमवती और ज्योति बांधव यह सभी छात्राएं कक्षा आठ में अध्यनरत हैं। इनको शुक्रवार की रात छात्रावास में पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई थी। इसके पश्चात छात्रावास अधीक्षक ने रात में उन्हें दर्द की दवा दी, जिसके बाद तकलीफ से उन्हें आराम हो गया था। शनिवार सुबह छात्रावास में भोजन करने के पश्चात छात्राएं कन्या विद्यालय परीक्षा में शामिल होने के लिए गई हुई थी। जहां छात्रावास में रहने वाली यह छात्राएं बेहोश हो गई। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया, जहां उनका उपचार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के पश्चात सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसबी अवधिया ने भी वार्ड में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। छात्रावास अधीक्षक रेखा मरावी ने बताया कि छात्रावास में कक्षा छह से आठ तक 48 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से एक छात्रा शुक्रवार की शाम को तबीयत खराब होने पर उन्हें जानकारी दी थी। उसके बाद छात्र को कुछ समय के बाद दवा लेने पर आराम हो गया था। शनिवार को विद्यालय से छात्रावास की पांच छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिली, जिन्हें मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया।
विज्ञापन
इनका कहना है
फूड प्वाइजनिंग जैसी कोई बात नहीं है। परीक्षा के तनाव की वजह से छात्राए बेहोश हो गई थी, जिनका उपचार करने के पश्चात वह स्वस्थ हालत में हैं। सभी तरह की जांच भी कराई गई है, जिसमें खून की कमी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
डॉक्टर एसबी अवधिया, सिविल सर्जन एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनूपपुर
