{"_id":"65a69918e5e84cff3f03d07a","slug":"anuppur-news-fierce-fight-between-neighbors-over-old-rivalry-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज
Tue, 16 Jan 2024 08:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:26 PM IST
सार
अनूपपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पड़ोसियों के बीच मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर के बिजुरी में पड़ोसियों में आपसी रंजिश की वजह से दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक नौ गलैया टोला में हुए विवाद में गंभीर चोट आने पर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में भर्ती कराया है। जहां बिजुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बिजुरी के गलैया टोला में रहने वाली सत्तू बाई कोल, रनिया बाई, रानू, द्रौपदी, अर्जुन और दूसरे पक्ष से उर्मिला केवट, सुमन एवं शीतल केवट के बीच पुरानी रंजिश को लेकर के काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक बार फिर किसी बात को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों की महिला और पुरुषों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसमें रनिया बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट की वजह से महिला का हाथ टूट गया है। सत्तू बाई कोल, रानू, द्रौपदी, अर्जुन व दूसरे पक्ष की उर्मिला केवट, सुमन एवं शीतल केवट को भी सिर व हाथ में चोट आई है। पुलिस ने सभी घायलों को बिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। रनिया बाई को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के विरूद्ध दर्ज किया अपराध
इस मामले में दोनों पक्ष के द्वारा बिजुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें रनिया बाई की ओर से की गई शिकायत के आधार पर उर्मिला केवट सुमन केवट तथा शीतल केवट के विरूद्ध धारा-452, 506, 34, 294, 323 तथा एसटी-एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की उर्मिला सुमन तथा शीतल की शिकायत पर सूरज बसर तथा बशीर के विरूद्ध धारा-323, 294, 506 बी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
