{"_id":"667e276b2bc56f4dff02208b","slug":"anuppur-news-body-of-an-unknown-youth-found-in-a-drain-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: नाले में खराब अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: नाले में खराब अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Jun 2024 08:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:31 AM IST
सार
शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है। शव को जिला अस्पताल अनूपपुर के शव परीक्षण कक्ष में रखा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना अनूपपुर के वार्ड क्रमांक-7 भारत ज्योति स्कूल के आगे गुरुवार दोपहर नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं की निगाह शव पर पड़ी तो लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों ने इसकी हंड्रेड डायल पुलिस एवं कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक संजय खलखो, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड टीम ने मौके की छानबीन की। अज्ञात शव को जिला अस्पताल अनूपपुर के शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में रखा गया है। युवक की पहचान किए जाने का प्रयास पुलिस कर रही है। मौत का कारण प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
